सफेद दाग को दूर करने के घरेलू उपचार
![]() |
Safed Daag ko dur krne ke Upay |
त्वचा पर सफेद दाग का होना उतनी बड़ी और
गंभीर बीमारी नहीं, जितना लोग इसे लेते हैं। समय रहते इसका इलाज करवा लिया जाए तो
प्रॉब्लम को आसानी से दूर किया जा सकता है। सफेद दाग को ल्यूकोडर्मा कहा जाता है।
इसके लिए ज्यादातर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, जिससे ठीक होने में काफी वक्त लगता है।
हालांकि, घर में मौजूद
कुछ चीजों से ही इसका इलाज संभव है डॉक्टर्स इसके लिए अलग-अलग कारणों को जिम्मेदार बताते हैं, जिनमें मेलेनिन बनाने वाली कोशिकाओं पर
प्रतिरोधकता का प्रभाव, अनुवांशिकता, पराबैंगनी किरणों का प्रभाव, अत्यधिक तनाव, विटामिन बी 12 की कमी,त्वचा पर किसी प्रकार का संक्रमण होना
आदि।यह एक ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर है। ऑटो-इम्यून
डिसऑर्डर में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) उलटा असर यानी शरीर को ही
नुकसान पहुंचाने लगती है। -सफेद दाग के मामले में खराब इम्यूनिटी की वजह से शरीर
में स्किन का रंग बनाने वाली कोशिकाएं मेलानोसाइट(melanocyte)मरने लगती हैं। इससे शरीर में जगह-जगह उजले धब्बे बन जाते हैं।
-सफेद दाग को वीटिलिगो, ल्यूकोडर्मा, फुलेरी और श्वेत पात नाम से भी जाना जाता है।यह की तरह के होते है जैसे लिप-टिप: होठों और हाथों के ऊपर -फोकल: शरीर में एक-दो जगह पर
छोटे-छोटे सफेद दाग -सेग्मेंटल: एक पूरे हिस्से में, मिसाल के लिए पूरे हाथ या पांव में सफेद दाग होना|इससे जब स्किन का रंग हल्का पड़ना शुरू हो जाए और उस हिस्से के बाल
भी सफेद होना शुरू हो जाएं तो समझिए कि यह सफेद दाग है। -अगर एक जगह पहले से ही
सफेद दाग बन गया हो और उसके बाद कहीं चोट, खरोंच या ठोकर
लगती है और वह जगह भी सफेद होने लगे तो मान लेना चाहिए कि सफेद दाग शरीर में तेजी
से फैल रहा है। -इन सफेद दागों के ऊपर कोई खुजली, दर्द और स्राव (सेक्रिशन) नहीं होता और संवेदनशीलता भी सामान्य
रहती है। हालांकि पसीने और ज्यादा गर्मी से जलन पैदा हो सकती है। -अगर सफेद दाग
बनें, पर उस एरिया की स्किन के बाल काले रहें तो उस स्टेज में इलाज की
गुंजाइश ज्यादा और जल्दी होती है।
Safed Daag ko dur krne ke Upay:-
ऐलोवेरा जेल :- ऐलोवेरा की पत्तियों के अंदर के जेल को निकालकर सफेद दाग वाले
हिस्से पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। सूखने पर इसे पानी की सहायता से धो लें।
दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। ऐलोवेरा जूस पीना भी फायदेमंद होता है।
तांबा :- तांबा तत्व, त्वचा में मेलेनिन के निर्माण के लिए बेहद
आवश्यक है। इसके लिए तांबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट
पिएं। बरसों पुराना यह तरीका मेलेनिन निर्माण में सहायक है।
लाल मिट्टी :- लाल मिट्टी में प्रचुर मात्रा में तांबा पाया जाता है, जो मेलेनिन के
निर्माण और त्वचा के रंग का पुन: निर्माण करने में मददगार है। इसे अदरक के रस के
साथ मिलाकर भी प्रभावित स्थान पर लगाना फायदेमंद होगा। नदियों के
किनारे पाई जाने वाली लाल मिट्टी इस बीमारी का काफी अच्छा इलाज होती है। यह कॉपर (copper) से भरपूर होती
है, जो त्वचा की
रंजकता (pigmentation) को नियंत्रित
करने में सहायता करते हैं। इस मिट्टी को अदरक के रस के साथ मिश्रित करें और चेहरे
के सफ़ेद धब्बों पर दिन में एक बार लगाएं। अदरक का रस प्रभावित भाग पर रक्त के
संचार में वृद्धि करता है।
नीम की पत्ती :- नीम एक बेहतरीन रक्तशोधक और संक्रमण
विरोधी तत्वों से भरपूर औषधि है। नीम के पत्तियों को छाछ के साथ पीसकर इसका लेप
बनाकर त्वचा पर लगाएं। जब यह पूरी तरह सूख जाए तो इसे धो लें। इसके अलावा आप नीम
के तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं और नीम के जूस का सेवन भी कर सकते हैं नीम की पत्ती
कई सारी बीमारियों का घरेलू उपचार है। इसकी पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसे दाग वाले
हिस्से पर लगाएं। नीम की पत्तियों के जूस में शहद मिलाकर पीना भी लाभकारी होगा।
जल्द असर के लिए ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। ये ब्लड प्यूरीफाई का काम करता
है।
No comments :
Post a Comment